कांग्रेस, सपा और बसपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

भोपाल, मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के यहां स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आज कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के अनेक नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, लोकसभा चुनाव प्रदेश प्रभारी डॉ महेन्द्र सिंह, न्यू ज्वॉइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ नरोत्तम मिश्रा, प्रदेश शासन के मंत्री तुलसी सिलावट एवं सतना सांसद गणेश सिंह ने उन्हें पार्टी में शामिल किया।
प्रदेश भाजपा कार्यालय में सतना से कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री एवं जिला पंचायत सदस्य देवदत्त सोनी, रीवा से कांग्रेस के पूर्व सांसद देवराज सिंह, नागौद से पूर्व कांग्रेस विधायक यादवेंद्र सिंह, सिरमौर के पूर्व महापौर रेणु शाह, मनगवां से कांग्रेस की पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बबीता साकेत, सतना से पूर्व नगर निगम अध्यक्ष सुधीर सिंह तोमर, सतना की पूर्व महापौर एवं नगर निगम अध्यक्ष पुष्कर सिंह, धर्मेंद्र सिंह देउरा, सतना के जिला पंचायत सदस्य संजय सिंह, सिरमौर से बीएसपी विधानसभा प्रत्याशी बी डी पाण्डेय, चित्रकूट से बीएसपी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रावेन्द्र सिंह पटवारी, अनूपपुर से बीएसपी के पूर्व जिला अध्यक्ष रोहित साहू भाजपा में शामिल हो गए।
इसके अलावा जबलपुर के पाटन से पूर्व बीएसपी विधानसभा प्रत्याशी राममनोहर तिवारी, सेवा निवृत्त आईजी राजेश पटारिया, दमोह से मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री हाकमसिंह लोधी, दमोह से मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव विनय दुबे, सांवेर के इंदौर जिले के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष बलराम पटेल, जनपद सदस्य संतोष चौधरी, पूर्व कांग्रेस प्रदेश महासचिव विकास यादव विक्की, कांग्रेस आईटी सेल मीडिया प्रभारी पीयूष दुबे, टीआई सागर सक्सेना, सेवा निवृत्त संचालक सुरक्षा विधानसभा अरविंद कुमार रघुवंशी, शहडोल जनपद सदस्य सुरेखा सक्सेना, कांग्रेस मोर्चा की जिला महामंत्री रेणुका शुक्ला ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इसी प्रकार भिंड जिले के कांग्रेस जिला महामंत्री आशीर्वाद शर्मा सहित सतना, रीवा, सांवेर, शहडोल, अनुपपूर एवं जबलपुर के 1500 से अधिक कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि प्रतिदिन प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा का परिवार निरंतर बढ़ रहा है। जिस तेजी से भारतीय जनता पार्टी का परिवार बढ रहा है उससे ऐसा लगने लगा है कि कांग्रेस सहित अन्य दलों के पास कुछ नहीं बचेगा। आज पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले नेतागणों को पार्टी अधिकार देती है कि वह अपने-अपने क्षेत्र में जाकर बूथ स्तर के लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलवाएं।
डॉ यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में छोटे से कार्यकर्ता को भी बड़ी जिम्मेदारी मिलती है। मुझे पहले मंत्री फिर मुख्यमंत्री बनाकर पार्टी ने बड़ा मौका दिया है। उन्होंने कहा कि हो सकता है आगामी दिनों में आपको भी पार्टी में बड़ा मौका मिल जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आयोध्या में भगवान श्री राम का मंदिर बन गया अब सब साथ मिलकर भारत को भव्य बनाएंगे। पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री श्री मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर आप पार्टी में शामिल हुए। हम सब मिलकर प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में काम करेंगे।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कांग्रेस या अन्य दलों से पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले पदाधिकारी या कार्यकर्ताओं का पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वे आप सभी को विश्वास दिलाते हैं कि आप भाजपा के अभिन्न अंग बन गए हैं। भाजपा सिर्फ एक दल नहीं है, बल्कि ये एक परिवार है और इस परिवार के सदस्य बनने पर आप सभी को बधाई देते हैं। आप लोगों को पार्टी में पूरा मान-सम्मान मिलेगा।
सदस्यता ग्रहण के अवसर पर प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी, इंदौर संभाग प्रभारी राघवेन्द्र गौतम, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल उपस्थित रहे।

Next Post

लोकतंत्र में जनता के पास ताकत, भगवान श्रीराम के अपमान को जनता बर्दाश्त नहीं करेगी : यादव

Fri Mar 22 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email मंडला,  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कांग्रेस पर जबर्दस्त हमला बोलते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता के पास ताकत होती है, जो भगवान श्रीराम का अपमान करेगा, उस अपमान को जनता बर्दाश्त नहीं […]

You May Like