प्रधानमंत्री को रूसी संघ का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार मिलना गौरव की बात : शर्मा

भोपाल, 10 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष व लोकसभा सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूसी संघ का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार मिलना देश के लिए गौरव की बात है।

श्री शर्मा ने यहां स्थित पार्टी प्रदेश कार्यालय में संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि आज देश के लिए गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी को रूसी संघ के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह देश की 140 करोड़ जनता का सम्मान है। प्रधानमंत्री श्री मोदी इकलौते प्रधानमंत्री हैं, जिन्हें 15 से अधिक देशों में सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया है, इसमें मुस्लिम देश भी शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश का मान-सम्मान लगातार बढ़ रहा है। एक समय था, जब दुनिया भारत को नजरअंदाज करती थी, आज प्रधानमंत्री की कार्यशैली देखकर उन्हें सम्मानित कर रही हैं। दुनिया मानती है कि वर्षों बाद एक ऐसा नेता मिला है जो भारत ही नहीं पूरी दुनिया को राह दिखा रहा है। भारत श्री मोदी के नेतृत्व में सनातन धर्म का मूल संस्कार और विचारधारा वसुधैव कुटुम्बकम् को निभाकर दुनिया का कल्याण करने में लगा है।

Next Post

जनसंपर्क अधिकारी पूजा थापक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Wed Jul 10 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल, 10 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र के साकेत नगर स्थित अपने आवास पर एक जनसंपर्क अधिकारी पूजा थापक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों के अनुसार जनसंपर्क अधिकारी पूजा […]

You May Like