5 थानों को आईएसओ सर्टिफिकेट से नवाजा

जबलपुर:पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन अनिल सिंह कुशवाह, पुलिस उप महानिरिक्षक तुषार कांत विद्यार्थी एवं पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में जनता की शिकायतों का निर्धारित समय पर निराकरण करने, अपराधियों को पकड़ने, थाने के रखरखाव व रिकॉर्ड कम्प्यूटराइज्ड होने के साथ जनता के बीच बेहतर संबंध स्थापित करने पर जबलपुर जिले के 5 थाने थाना सिविल लाईन, ओमती, लार्डगंज, मदनमहल एवं भेडाघाट को अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन ने आई. एस. ओ सर्टिफिकेट जारी किया है। जिले में यह पहली बार है जब एक साथ 5 थानों को आईएसओ सर्टिफाइड किया गया है।

जबलपुर के थानों का पूर्व में आई.एस.ओ. टीम द्वारा निरीक्षण किया गया था जिसमें टीम द्वारा  थानों के रखरखाव और व्यवस्थाओं की जांच की गयी, थानों में मालखाना, रिकॉर्ड रूम, शस्त्र शाखा, लॉकअप, इसके अलावा, थानों में ऊर्जा डेस्क, महिला डेस्क, शिकायत शाखा और बैठने की व्यवस्था तथा कंप्यूटर कक्ष का रखरखाव पूरी तरह से व्यवस्थित पाये जाने पर थाना सिविल लाईन, ओमती, लार्डगंज, मदनमहल एवं भेडाघाट को आईएसओ अवार्ड से नवाजा गया.

थाना सिविल लाईन परिसर में आई.एस.ओ अधिकारी जितेन्द्र खण्डेलवाल के द्वारा पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन अनिल सिंह कुशवाह, पुलिस उप महानिरिक्षक तुषार कांत विद्यार्थी एवं कलेक्टर दीपक सक्सेना, पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह की उपस्थिति में थाना प्रभारी सिविल लाईन धीरज राज, थाना प्रभारी ओमती  वीरेन्द्र सिंह पवार, थाना प्रभारी लार्डगंज  हरिकिशन आटनेरे, थाना प्रभारी मदनमहल प्रवीण धुर्वे एवं थाना प्रभारी भेडाघाट श्रीमति पूर्वा चौरसिया को  आईएसओ अवॉर्ड के लिए अनिवार्य मुख्य सेवा शर्तें शत – प्रतिशत पूर्ण करने पर आई. एस. ओ सर्टिफिकेट सौंपा गया।

Next Post

लकडिय़ों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पकड़ाई

Fri Mar 22 , 2024
वन अमले को देख चलते वाहन से कूदकर भागा चालक जबलपुर: पनागर अंतर्गत छत्तरपुर सकरी ग्राम के पास वन अमले ने घेराबंदी करते हुए  लकडिय़ों से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली को अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा है। वन अमले को देखकर ड्राइवर चलती गाड़ी से कूदकर भाग गया। ट्रैक्टर ट्रॉली […]

You May Like