नक्सलियों का सुरक्षा बलों पर क्लेमर माइन से हमला, दो जवान चोटिल

राजनांदगांव 06 जुलाई (वार्ता) महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के नक्सल मोर्चे में तैनात सी-60 फोर्स के जवानों पर शनिवार सुबह नक्सलियों ने क्लेमोर माइन से हमला कर दिया जिसमें जवानों को मामूली चोंटे आई है। नक्सलियों द्वारा किया गया ब्लास्ट पूरी तरह से असफल रहा। इस हमले के बाद इलाके में फोर्स ने अपनी तलाश अभियान तेज कर दी है।

इस संबंध में नक्सल रेंज डीआईजी अंकित गोयल ने कहा कि आज सुबह नक्सलियों ने हमला किया लेकिन सभी जवान सुरक्षित हैं। दो जवानों को मामूली चोटें पहुंची है। सर्चिंग अभियान के जरिये नक्सलियों की खोजबीन की जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह लगभग छह बजे गढ़चिरौली के दोधराज थाना क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ सी-60 के जवान सर्चिंग पर निकले थे। उसी दौरान क्लेमोर माइन के जरिये नक्सलियों ने हमला कर दिया। नक्सलियों ने भामरागढ़ के पामुल गौतम ब्रिज के नजदीक इस घटना को अंजाम दिया। जवानों की सतर्कता के चलते फोर्स को बड़ा नुकसान नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि बारिश शुरू होते ही नक्सलियों की ‘स्माल एक्शन टीम’ सक्रिय हो गई है। इस घटना के पीछे एक्शन टीम का ही हाथ होना माना जा रहा है।

Next Post

बायजू मामला : कर्नाटक उच्च न्यायालय का एनसीएलटी के फैसले तक कोई बदलाव नहीं करने का आदेश

Sat Jul 6 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email बेंगलुरु, 6 जुलाई (वार्ता) कर्नाटक उच्च न्यायालय ने बायजू को वर्तमान स्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया है। जबकि राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) इस बात पर पुनर्विचार कर रहा है कि क्या कंपनी को और शेयर […]

You May Like