दंतेवाड़ा (वार्ता) छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में पुलिस की विशेष पहल घर वापस आईये अभियान के अंतर्गत तीन नक्सलियों ने शुक्रवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल विकास कठेरिया, डीआईजी कमलोचन कश्यप और पुलिस अधीक्षक गौरव राय के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
इनमें कोरमागोंदी पंचायत जनताना सरकार सदस्य हिड़मा सोड़ी, हुर्रेपाल आरपीसी चेतना नाट्य मंच सदस्य कोसा उर्फ प्रेम वेको, बेचापाल जनताना सरकार मिलिशिया प्लाटून सदस्या भीमे उर्फ बबीता ओयाम द्वारा आत्मसमर्पण किया गया।
उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय द्वारा नक्सलियों से संगठन छोडऩे की अपील की जा रही है। राज्य शासन द्वारा आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के पुनर्वास की बेहतर व्यवस्था की जा रही है।