गुरूपूर्णिमा तक खंडवा में कई ट्रेन निरस्त

 

नवभारत न्यूज

खंडवा। गुरूपूर्णिमा पर दादा दरबार में 5 लाख से ज्यादा आस्थावान जुटते हैं। इस बार 20 एवं 21 जुलाई को यह उत्सव मनाया जाएगा। हर बार रेलों के फेरे बढ़ाने की परंपरा रही है। इस बार खंडवा यार्ड रीमॉडलिंग और गेज परिवर्तन कार्य हेतु कई रेलें निरस्त की जा रही हैं। 15 जुलाई तक कई रेलें रद्द होंगी। इसके बाद मेगा ब्लाक लग जाएगा। 20 जुलाई तक तो नाममात्र की रेलें ही खंडवा से चलेंगी। बाकी रेलों का रूट डायवर्ट कर दिया जाएगा।

मतलब साफ है कि गुरू पूर्णिमा पर खंडवा रेल से पहुंचे वाले लोग इसके भरोसे न रहें। रेलों से भी महाराष्ट्र व इटारसी की तरफ से कई यात्री पहुंचते हैं। सांसद व जनप्रतिनिधि भी कुछ नहीं कर पा रहे हैं। रेल जीएम ने पहले ही इसकी डेट तय कर दी थी। लोगों को तकलीफ तो होगी। कई समाजसेवियों ने रेलवे की इस गतिविधि के समय में बदलाव की मांग की है,लेकिन अब यह संभव नहीं है। सांसद समेत जनप्रतिनिधि चुप हैं।

इधर,मध्यरेल के भुसावल मंडल के भुसावल-खंडवा खंड के बीच गेज परिवर्तन एवं खंडवा यार्ड री-मॉडलिंग कार्य के चलते भोपाल मंडल से होकर गुजरने वाली कुछ यात्री गाडिय़ों को निरस्त किया गया है। इनमें निरस्त ट्रेनें, गाड़ी संख्या 05685 खंडवा – बीड़ पैसेंजर दिनांक 05.07.2024 से 22.07.2024 तक निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 05686 बीड़ – खंडवा पैसेंजर दिनांक 05.07. 2024 से 22.07.2024 तक निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 05689 खंडवा -बीड़ पैसेंजर दिनांक 05.07. 2024 से 22.07.2024 तक निरस्त रहेगी. गाड़ी संख्या 05690 बीड़ – खंडवा पैसेंजर 05.07 से 22 जुलाई तक निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 05691 खंडवा-बीड़ पैसेंजर दिनांक 05.07.2024 से 22.07.2024 तक एवं गाड़ी संख्या 05692 बीड़ – खंडवा पैसेंजर दिनांक 05.07.2024 से 22.07. 2024 तक निरस्त रहेगी।

Next Post

इमाम काउंसिल ने मोहर्रम से पहले की बैठक

Fri Jul 5 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email ग्वालियर।आज शहर काजी अब्दुल अजीज क़ादरी के निवास पर बैठक में आगामी मोहर्रम के आयोजन को लेकर चर्चा हुई। मीटिंग में ग्वालियर की सभी प्रमुख मस्जिदों के इमाम शामिल हुए। बैठक में मोहर्रम के आयोजन की रूपरेखा […]

You May Like