सीतारमण और नड्डा से मिले नायडू

नयी दिल्ली 05 जुलाई (वार्ता) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को यहां वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार मंत्री जे पी नड्डा से मुलाकात की।

श्रीमती सीतारमण ने सोशल मीडिया एक्स पर यह जानकारी दी। इस दौरान श्री नायडू के साथ केन्द्रीय नागर विमान मंत्री राम मोहन नायडू, केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं संचार राज्य मंत्री चंद्र सेखर पेम्मासनी और भारी उद्योग राज्य मंत्री भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा भी मौजूद थे।

श्री नायडू ने एक्स पर यह जानकारी देते हुये कहा कि इस दौरान दोनों नेताओं ने विकसित भारत और विकसित आंध्र प्रदेश के दृष्टिकोण पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देशन में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार आंध्र प्रदेश को नयी ऊंचाइयों पर लेने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री के साथ भेंट के दौरान केन्द्रीय नागर विमान मंत्री नायडू, केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं संचार राज्य मंत्री पेम्मासनी और भारी उद्योग राज्य मंत्री वर्मा भी मौजूद थे। इसमें तेलुगु देशम पार्टी के सांसद भी थे।

Next Post

एयरटेल ने डेटा लीक के आरोपों को किया खारिज

Fri Jul 5 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नयी दिल्ली 05 जुलाई (वार्ता) दूरसंचार सेवायें प्रदान करने वाली प्रमुख कंपनी एयरटेल इंडिया ने डेटा लीक के दावों का खंडन करते हुये आज कहा कि ऐसा करके उसकी छवि खराब की जा रही है और उसके […]

You May Like