भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था : भाजपा

नयी दिल्ली 01 जुलाई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अनुराग ठाकुर ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि मोदी सरकार ने पिछले दस साल में देश के हर क्षेत्र में विकास कर भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढती अर्थव्यवस्था बनाने में कामयाबी हासिल की है।

श्री ठाकुर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत करते हुए कहा कि दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था भारत है। भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। विदेशी मुद्रा भंडार दस वर्षों में बढ़ा है। देश के खजाने को दोगुना किया गया है। पिछले दस वर्षों में हमारी सरकार ने चार करोड़ पक्के मकान, बारह करोड़ शौचालय बनाकर दिए और लगभग हर घर तक बिजली पहुंचाने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना से सात करोड़ लोगों का मुफ्त में इलाज हुआ। गरीब के जीवन में बहुत बड़ा बदलाव आया है। पहले के लोगों ने गरीब को और गरीब किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 25 करोड़ गरीबों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हमेशा गरीबों की चिंता करते हैं इसलिए पिछले दस साल में सरकार ने जो योजनाएं लाई है उसमें गरीबों को कल्याण हुआ है।

भाजपा नेता ने कहा कि पिछली सरकार ने बैंकों का बुरा हाल कर दिया था। अब हमारे बैंक और मजबूत होने वाले हैं। पहले तो बैंक खाते खोलना भी कठिन था। पीएम स्वनिधि योजना में लगभग सत्तर लाख स्ट्रीट वेंडर्स को बिना गारंटी के पैसा मिला, व्यापार करने का मौका मिला।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आज सौ के आसपास वंदे भारत चल रही हैं। आपके समय में एक भी नहीं थीं। आपके समय में एक दिन में 12 किलोमीटर प्रति दिन नेशनल हाईवे बनता था, आज 30 किलोमीटर नेशनल हाईवे रोज बनते हैं।

भाजपा नेता ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी में हमारी सरकार ने शानदार काम किया है। यहां के लोगों को समय पर कोरोना के टीके लगवाने के साथ- साथ देश में इसके टीके का इतना उत्पादन किया गया कि भारत ने 157 देशों को कोरोना वैक्सीन देने काम किया है।

Next Post

अचानक आई बाढ़, तीन बहे, 

Mon Jul 1 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email दो ने तैरकर जान बचाई, एक की तलाश जारी   डिंडोरी। अचानक आई बाढ़ में तीन लोग बह गए। जिसमें दो ने तो जैसे-तैसे अपनी जान बचा ली, लेकिन एक उसी में कहीं बह गया। जिसकी तलाश […]

You May Like