दिल्ली के संतूर वादक आज लेंगे पद्मश्री फडक़े कला सम्मान

तीन दिवसीय पद्मश्री फडके संगीत समारोह आज से
धार: राजा भोज की ख्याति प्राप्त नगरी धार में मध्यप्रदेश के अग्रणी संगीत महोत्सवों में से एक पद्मश्री फडके संगीत समारोह का आज उदघाटन होगा। संचालन समिति सदस्य पराग भोंसले ने बताया कि पहले दिन निखिल बडोदिया के सितार वादन से आरंभ होगा। विशेष आकर्षण में दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संतूर वादक डॉ बिपुल रॉय को 9 वां पदमश्री फ?के कला सम्मान प्रदान किया जाएगा। उनकी धार में यह पहली प्रस्तुति होगी।

तबला संगत राहुल बेने इंदौर की होगी। आयोजक संस्था भोज शोध संस्थान के निदेशक डॉ दीपेंद्र शर्मा ने बताया कि संगीतकार, मूर्तिकार पद्मश्री फडके जी के कला अवदान को समर्पित यह संगीत महोत्सव आयोजन स्थानीय लालबाग स्थित विक्रम ज्ञान मंदिर सभागृह में सायंकाल ठीक 07.05 से 09.05 तक होगा। फडके संगीत समारोह में सभी लिए नि:शुल्क प्रवेश है। यह जानकारी मीडिया प्रभारी राकी मक्कड ने दी। संतुरवादक डॉ रॉय जी का फोटो व मीडिया साथियों के लिए आमंत्रण अनुरोध संलग्न है।

Next Post

युवक को महंगा पड़ा दो बच्चों की मां से प्रेम प्रसंग

Thu Mar 21 , 2024
दो माह बाद महिला के परिजनों ने दी अमानवीय सजा उज्जैन: मजदूरी करने वाले युवक को दो बच्चों की मां से प्रेम प्रसंग करना उसे उस वक्त भारी पड़ गया जब महिला के परिजनों ने दोनों के लापता होने पर तलाश शुरू की और राजस्थान से पकडक़र गांव लाया गया। […]

You May Like