पटवारी 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप

रतलाम: लोकायुक्त संगठन उज्जैन ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सैलाना तहसील में पटवारी कैलाश वडख्या को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। आवेदक जितेंद्र पाटीदार निवासी ग्राम अडवानिया ने 10 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पिता की जमीन के सीमांकन के लिए पटवारी द्वारा 30 हजार रुपये की मांग की जा रही है।

जांच में शिकायत सही पाए जाने पर लोकायुक्त टीम ने 16 अप्रैल को जाल बिछाया। आरोपी ने पहले 3 हजार रुपये ले लिए थे और बाद में 20 हजार लेते समय नायब नाजिर कक्ष में ट्रैप किया गया। कार्रवाई महानिदेशक योगेश देशमुख के निर्देश और एसपी आनंद कुमार यादव के मार्गदर्शन में हुई। टीम में निरीक्षक राजेंद्र वर्मा सहित अन्य सदस्य शामिल रहे

Next Post

चाकू से हमला कर घायल किया दी जान से मारने की धमकी

Thu Apr 16 , 2026
इंदौर:आजाद नगर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर उसे घायल करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है. पुलिस के अनुसार घटना 14 अप्रैल को नेमावर रोड स्थित अभिलाषा वाइन शॉप के पास हुई. यहां आरोपी […]

You May Like