यूपी वॉरियर्स ने दीप्ति शर्मा के ऑलरांउड प्रदर्शन से दिल्ली कैपिटल्स को एक रन से हराया

नयी दिल्ली (वार्ता) यूपी वॉरियर्स ने दीप्ति शर्मा के ऑलराउंड प्रदर्शन और आखिरी ओवर में ग्रेस हैरिस की घातक गेंदबाजी की बदौलत शुक्रवार को खेले गये विमेंस प्रीमियर लीग के 15वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को एक रन से हरा दिया है।

139 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। चौथे ओवर में ठाकोर ने शेफाली वर्मा को 15 रन पर बोल्ड आउट कर दिल्ली को पहला झटका दिया। इसके बाद ऐलिस कैप्सी भी 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। जेमिमा रॉड्रिग्स 17रन, ऐनाबेल सदरलैंड छह रन, अरुंधति रेड्डी शून्य और शिखा पांडे चार बनाकर आउट हुई। मेग लानिंग की 46 गेंदों में 60 रनों की पारी के दम पर एक समय दिल्ली कैपिटल्स के सात विकेट पर 128 रन बना लिये थे और वह जीत के करीब थी, लेकिन उसके बाद हैरिस ने राधा यादव को नौ रन पर बोल्ड कर दिल्ली के जबड़े से जीत को छीन लिया। इसी दौरान जेस जॉनसन 11 रन पर रनआउट हुई। टिटास साधु शून्य भी हैरिस का शिकार बनी। दिल्ली की टीम 19.5 ओवर में 137 रन पर सिमट गई।

यूपी वॉरियर्स की ओर से दीप्ति शर्मा को चार विकेट मिले। ग्रेस हैरिस और साइमा ठाकोर ने दो- दो विकेट लिये। सोफी एकल्सटन ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

इससे पहले दीप्ति शर्मा की 59 रनों की अर्धशतकीय पारी के दम पर यूपी वॉरियर्स महिला ने दिल्ली कैपिटल्स महिला को जीत के लिये 139 रनों का लक्ष्य दिया है।

आज यहां यूपी वॉरियर्स महिला ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी यूपी की शुरुआत खराब रही और उसने 10 रन पर अपना पहला विकेट किरण नवगिरे पांच रन के रूप में गवां दिया। किरण को साधु ने बोल्ड आउट किया। इसके बाद कप्तान अलिसा हीली 29 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। ग्रेस हैरिस 14रन बनाकर आउट हुई। दीप्ति शर्मा ने 48 गेंदों में छह चौकों और एक छक्के की मदद से सार्वधिक 59 रन बनाये। यूपी का शेष कोई भी बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक नहीं पहुंच सका। यूपी वॉरियर्स ने निर्धारि 20 ओवर में आठ विकेट पर 138 रन बनाये।

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से टिटास साधु और राधा यादव ने दो-दो विकेट लिये। शिखा पांडे,अरुंधति रेड्डी, जेस जॉनासन और ऐलिस कैप्सी ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Next Post

शासन आपल्या दारी अभियान जनोन्मुखी-शिंदे

Sat Mar 9 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email सांगली (महाराष्ट्र), (वार्ता) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में ‘शासन आपल्या दारी’ अभियान जनोन्मुखी है और इसका उद्देश्य आम लोगों के जीवन में बदलाव लाना है। श्री शिंदे इस्लामपुर में ‘शासन […]

You May Like