अंधड़ के साथ जोरदार बारिश का येलो अलर्ट
जबलपुर: सक्रिय मानसूनी प्रणालियों के असर से प्री- मानसून की धमाकेदार एंट्री हो चुकी है और मौसम खुशनुमा हो चला है। शनिवार को सुबह और शाम को रिमझिम बारिश हुई। दिन में जरूर सूर्यदेव ने तेवर दिखाये। हालांकि सुबह शाम हुई वर्षा से लोगों को काफी हद तक गर्मी से राहत मिली। साथ ही वातावरण में ठंडक भी घुल रही है। मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटे में अंधड़ चलने के साथ जोरदार बारिश का येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है।
पारे में उतार-चढ़ाव
मौसम की बदली चाल से पारे में भी उतार-चढ़ाव का दौर शुरू हो गया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री पर पहुंच गया। सुबह के वक्त आद्रता 90 और शाम को 56 प्रतिशत दर्ज की गई।
उत्तरी हुई हवाएं
मौसम के बदले मिजाज से हवाओं ने भी अपना रूख बदल लिया है। शनिवार को उत्तरी हवाएं 3 से 4 किमी की रफ्तार से चली।
40 किमी की रफ्तार से चल रही थी हवाएं
मोसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी है कि वज्रपात के साथ झोंकेदार हवाएं 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल सकती है। इसके साथ जबलपुर समेत संभाग के जिलों में जोरदार बारिश की भी संभावना है।
सुरक्षित आश्रय ले, पेड़ों के नीचे शरण न लेेंं
मौसम विभाग ने अंधड़ और ओलावृष्टि से बचाव को लेकर सुझाव भी जारी किए है। मौसम विभाग ने सुरक्षित आश्रय लेने, पेड़ों के नीचे शरण न लेने और तूफान के दौरान जल निकायों से तुरंत बाहर निकलें। इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकाल देंने और उन सभी वस्तुओं से दूर रहें जो बिजली का संचालन करती है घर के अंदर रहें, खिड़कियां और दरवाजे बंद करें और यदि संभव हो तो यात्रा से बचने की सहाल दी है।