वीरांगना को नमन करने कल आएंगे सीएम मोहन  

जबलपुर में वीरांगना के जीवन पर केन्द्रित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की जाएगी
जबलपुर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 24 जून को वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर नर्रई नाला, जबलपुर में हो रहे कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसमें अन्य जन प्रतिनिधि और नागरिक भी शामिल होंगे। वीरांगना रानी दुर्गावती को उनके समाधि स्थल पर आदरांजलि दी जाएगी। इस अवसर पर एक अन्य कार्यक्रम में वेटनरी कॉलेज जबलपुर में संस्कृति विभाग द्वारा रानी दुर्गावती के जीवन पर आधारित नृत्य नाटिका की प्रस्तुति की जाएगी। स्वराज संस्थान की ओर से एक चित्र प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस 24 जून पर जबलपुर में हो रहे कार्यक्रम के साथ ही रानी दुर्गावती की जयंती पर आगामी 5 अक्टूबर को विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। जिसको लेकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को समत्व भवन से 24 जून को जबलपुर में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. विजय शाह और कलेक्टर जबलपुर दीपक सक्सेना ने कार्यक्रम की तैयारियों से अवगत करवाया।  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े बलिदानी व्यक्तित्व समाज के लिए सदैव सम्मानीय रहेंगे। इनके बलिदान से आज की पीढ़ी को अवगत करवाना आवश्यक है।
पांच अक्टूबर को शौर्य यात्राएं पहुंचेंगी शहर
बैठक में बताया गया कि रानी दुर्गावती का यह 500 वाँ जन्मशताब्दी वर्ष है। पंच-शताब्दी जन्म महोत्सव के अवसर पर आगामी 5 अक्टूबर को प्रदेश के जनजातीय बहुल जिलों में स्थित विद्यालयों में निबंध और क्विज के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। जबलपुर में 5 अक्टूबर को मुख्य समारोह होगा, जिसमें अनेक विशिष्टजन शामिल होंगे। मध्यप्रदेश के साथ ही उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ से शौर्य यात्राएं जबलपुर पहुंचेंगी। बैठक में मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय डॉ. राजौरा, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय संजय कुमार शुक्ला, प्रमुख सचिव जनजातीय कार्य विभाग डॉ. ई रमेश कुमार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर-एसपी, निगमायुक्त ने लिया तैयारियों का जायजा
वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस 24 जून को मुख्य्मंत्री डॉ. मोहन यादव के   प्रवास को लेकर कलेक्टर दीपक सक्सेना, पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप ने नर्रई नाला स्थित समाधि स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां की सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने भी देर शाम वेटनरी ग्राउंड पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को लेकर जरा भी कोई चूक ना हो।

Next Post

मानसून की एंट्री: सुबह-शाम बरसे बदरा, गर्मी से राहत

Sun Jun 23 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email अंधड़ के साथ जोरदार बारिश का येलो अलर्ट जबलपुर: सक्रिय मानसूनी प्रणालियों के असर से प्री- मानसून की धमाकेदार एंट्री हो चुकी है और मौसम खुशनुमा हो चला है। शनिवार को सुबह और शाम को रिमझिम बारिश […]

You May Like