बैठक की सूचना देने पर सुनीता ने जताई नाराजगी
अनूपपुर: नगर पालिका परिषद के सभापति सामान्य प्रशासन विभाग एवं पी.आई.सी.की सदस्यता से सुनीता (राधिका) बियानी ने 14 जून को त्यागपत्र दे दिया था।
इसके पश्चात भी मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा प्रेसीडेंट इन काउंसिल की साधारण बैठक 20 जून को आयोजित किए जाने के संबंध में जानकारी भेजी गई। जिस पर वार्ड क्रमांक 12 की पार्षद सुनीता (राधिका) बियानी ने नाराजगी जताई है।
उन्होंने कलेक्टर एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी को पत्र लिखकर स्मरण दिलाया है की दिनांक 14/06/2024 को मैंने अनूपपुर नगर पालिका परिषद के सभापति सामान्य प्रशासन विभाग एवं पी.आई.सी. की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था। उन्होंने कहा कि त्यागपत्र देने के दिनांक से मुझे पी.आई.सी.के सदस्य से मुक्त मानते हुये कार्यवाही की जाय एवं इस संबंध से संबंधित बैठक का पत्र प्रेषित न किया जाय।