9वीं की छात्रा ने घर में फांसी लगाई

जबलपुर: गढ़ा थाना अंतर्गत 9वीं की छात्रा ने घर में फांसी लगा ली। 14 साल की आरुषि सिंह गढ़ा इलाके के गुप्ता नगर में रहती थी। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि छात्रा मोबाइल पर गेम खेल रही थी। मां ने उसे इसी बात पर डांट दिया था।पुलिस के मुताबिक, बच्ची की मां सुनंदा सिंह जबलपुर मेडिकल कॉलेज में स्टाफ नर्स हैं। वे रात नाइट ड्यूटी पर जा रही थीं। उन्होंने देखा कि आरुषि मोबाइल पर गेम खेल रही है। उन्होंने नाराजगी जताई और मोबाइल छीनते हुए पढ़ाई के लिए कहा। इसके बाद वे घर लॉक कर ड्यूटी पर चली गईं।

गुरुवार सुबह 10 बजे जब वे घर पहुंची और ताला खोला तो अंदर आरुषि फांसी के फंदे पर लटकी थी। उनका शोर सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। बच्ची को फंदे से उतारा। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। आरुषि, अपनी मां की इकलौती बेटी थी। कोरोना काल में पिता का निधन हो गया था।

Next Post

प्रबंधन की लापरवाही से फिर एक मजदूर झुलसा

Thu Jun 20 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email अनूपपुर: जमुना कोतमा एएसईसीएल के जमुना कोतमा क्षेत्र में कालरी मजदूरों के साथ अप्रिय घटना कम होने का नाम नहीं ले रहा है इसी कड़ी में आज 19 जून को मजदूर भालूमाडा के रीजनल स्टोर के पास […]

You May Like