वन समिति अध्यक्ष को ममेरे भाई ने गोली मारी

खंडवा। ओंकारेश्वर वन परिक्षेत्र की वन समिति में मजदूरी के भुगतान को लेकर हुए विवाद में मजदूर ने समिति अध्यक्ष को गोली मार दी। आरोपी ममेरा भाई है। गंभीर घायल समिति अध्यक्ष को पहले सनावद और वहां से इंदौर रेफर किया गया है। वारदात के बाद आरोपित मौके से भाग निकला। पुलिस गोली चलाने वाले मजदूर को तलाश रही है। एसपी के अनुसार, वारदात मंगलवार देर रात ओंकारेश्वर के निकट ग्राम झिल्लार में हुई। वन समिति श्रमिक सुरसिंह ने मजदूरी के दस हजार रुपए बैंक खाते में नहीं डालने पर समिति अध्यक्ष 45 वर्षीय धनसिंह पुत्र बद्रीविशाल निवासी झिल्लार को गोली मार दी। गोली कमर के आर-पार होने से गंभीर घायल अध्यक्ष को तुरंत अन्य कर्मचारी व मजदूर अस्पताल ले गए। जहां से उन्हें उपचार के लिए इंदौर भेज दिया गया। मांधाता थाना प्रभारी निरीक्षक अनोख सिंह सिंधिया ने बताया की वन समिति अध्यक्ष और श्रमिक के बीच मजदूरी के दस हजार रुपए को लेकर विवाद होने की जानकारी मिली है। आरोपी सुरसिंह पिता कन्हैया की मां के खाते में मजदूरी की राशि डाल दी। सुरसिंह अपने खाते में रुपए जमा करवाने की मांग कर रहा था। उसके खाते में रुपए नहीं डाले थे। इस बात को लेकर अध्यक्ष धनसिंह से सुरसिंह ने विवाद करते हुए 12 बोर की बंदूक से गोली मार दी। आरोपित के विरुद्ध प्राणघातक हमले का प्रकरण दर्ज किया गया है। घटना के बाद से फरार आरोपित की तलाश की जा रही है।

Next Post

लव-लपाटे में एक की मौत से पलासी गाँव में तनाव,पुलिस बल तैनात

Wed Jun 19 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नवभारत न्यूज खंडवा। पलासी में दो पक्षों में हुए विवाद में घायल 16 वर्षीय अंकित गुर्जर की इलाज के दौरान इंदौर में मौत हो गई है। धनगांव पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर 3 लोगों को […]

You May Like