नयी दिल्ली, 09 मार्च (वार्ता) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ए के एंटनी ने बुधवार को सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की।
श्री एंटनी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी। उन्होंने श्रीमती गांधी को बताया है कि सक्रिय राजनीति से अलग होने के बाद दिल्ली में नहीं रहेंगे और अपने गृहनगर तिरुवनंतपुरम लौट जाएंगे।
वर्ष 1970 में पहली बार विधायक बने श्री एंटनी 52 साल से भारत के सक्रिय राजनीति में शामिल रहे हैं। महज 37 साल की उम्र में वह पहली बार केरल के मुख्यमंत्री बने और इसी के साथ तीन बार वह राज्य के मुख्यमंत्री के पद पर आसीन रहे। इसके अलावा, वह पांच बार राज्य सभा के सांसद रहे, तीन बार केंद्रीय मंत्री रहे और 10 साल तक कांग्रेस के अनुशासन समिति के अध्यक्ष रहे।
श्री एंटनी कांग्रेस के भरोसेमंद नेताओं में से एक माने जाते रहे हैं। उन्होंने दिवंगत इंदिरा गांधी और दिवंगत राजीव गांधी के साथ कार्य करने सहित साल 2004 में मनमोहन सरकार में रक्षा मंत्री भी रहे।
Next Post
125वें दिन भी स्थिर रहे पेट्रोल और डीजल के दाम, अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी
Wed Mar 9 , 2022
नयी दिल्ली 09 मार्च (वार्ता) रूस यूक्रेन संकट से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में लगातार चल रहे उतार-चढ़ाव बावजूद घरेलू स्तर पर आज लगातार 125वें दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर रहे। कच्चे तेल की कीमतों में उछाल रूस यूक्रेन संकट के बाद ही शुरू […]

You May Like
-
October 28, 2021
नामीबिया ने स्कॉटलैंड को चार विकेट से हराया
-
August 27, 2021
रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता का सपना जरूर पूरा होगा: राजनाथ
-
September 26, 2021
2021-22 सीजन में 13 टूर्नामेंट और 1054 घरेलू मैच आयोजित करेगा बीसीसीआई