अंकारा, 01 मार्च (वार्ता/स्पूतनिक) तुर्की के विदेश मंत्री मेवलुत कावुसोग्लु ने कहा कि उन्होंने सभी तटीय व गैर-तटीय देशों को चेतावनी दी है कि वह अपने जलसंधि क्षेत्र से किसी भी युद्धपोतों को गुजरने की अनुमति नहीं देंगे।
अनादोलु एजेंसी ने विदेश मंत्री कावुसोग्लू के हवाले से कहा,”हमने सभी तटवर्ती और गैर-तटवर्ती देशों को युद्धपोतों को जलसंधि से होकर नहीं जाने की चेतावनी दी है। अभी तक जलसंधि से गुजरने का कोई अनुरोध नहीं किया गया है।”
उल्लेखनीय है कि मॉन्ट्रो समझौता 1936 में अपनाया गया था। यह शांति और युद्ध दोनों समय में व्यापारी जहाजों के लिए जलसंधि/जलडमरूमध्य से गुजरने की स्वतंत्रता सुनिश्चित करता है, लेकिन देश के अनुसार नियम भिन्न हो सकते हैं। यह समझौता गैर-काला सागर राज्यों के युद्धपोतों के काला सागर में रहने की अवधि को तीन सप्ताह तक सीमित करता है। आपातकालीन स्थितियों में, तुर्की को बोस्पोरस और डार्डानेल्स के माध्यम से सैन्य जहाजों के गुजरने पर प्रतिबंध लगाने का अधिकार है।
Next Post
यूक्रेनी खिलाड़ियों ने डब्ल्यूटीए से रूस की निंदा करने की मांग की
Tue Mar 1 , 2022
कीव, 1 मार्च (वार्ता) यूक्रेनी टेनिस खिलाड़ी मार्ता कोस्त्युक और लेसिया त्सुरेंको ने अपने देश में रूसी सैन्य कार्रवाई की निंदा नहीं करने के लिए महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) की आलोचना की। कोस्त्युक और त्सुरेंको दोनों ने ट्वीट किया,”हमारी मातृभूमि की स्थिति पर प्रतिक्रिया की कमी पर काफी आश्चर्य और […]

You May Like
-
September 16, 2021
सीमा विस्तार के साथ वार्डों का परिसीमन अटका
-
February 26, 2022
गुरु रंधावा और बोहेमिया ‘पंजाबियां दी धी’ गाने में मचायेंगे धूम
-
May 3, 2022
बैंक ऑफ बड़ौदा ने कार-ऋण सस्ता किया
-
June 30, 2022
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पर बनेगी फिल्म
-
March 5, 2022
ओटीटी प्लेटफार्म पर डेब्यू करेंगे रोहित शेट्टी