यादव ने दतिया सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया

भोपाल, 14 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दतिया जिले के दुरसड़ा थाना क्षेत्र में आज तड़के हुए एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार डॉ यादव ने दतिया जिले के दुरसड़ा थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में 5 अनमोल ज़िंदगियों के काल कवलित होने के समाचार पर गहन शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को यह गहन दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

Next Post

सीबीआई ने सीजीपीएससी भर्ती घोटाला की शुरू की जांच

Fri Jun 14 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email रायपुर 14 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) की भर्ती में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के आरोपों की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अपनी जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि सीबीआई ने आयोग से […]

You May Like