स्कूटी सवार बुजुर्ग को टक्कर मारकर फरार हुआ कंटेनर

ग्वालियर: यहां आज मंगलवार को एक हिट एंड रन का केस सामने आया, एक कंटेनर 65 बुजुर्ग बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मारकर फरार हो गया. कंटेनर की टक्कर से घायल स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है. कंटेनर ट्रक चालक ने स्कूटी सवार 65 साल बुजुर्ग को टक्कर मारने के बाद एक बार भी पीछे मुड़कर नहीं देखा, जबकि टक्कर के बाद दुर्घटनाग्रस्त हुई बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई.

मौके से फरार हुआ कंटेनर चालक अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है. दुर्घटनाग्रस्त हुए स्कूटी चला रहे मृतक की पहचान बलबीर यादव निवासी मोहनपुर के रूप में हुई है. चाय नाश्ते की दुकान चलाने वाले मृतक बुजुर्ग बाज़ार से दुकान का सामान लेकर लौट रहे थे, तभी वो लापरवाह कंटेनर ट्रक चालक के शिकार हो गए. हादसा सिरोल थाना क्षेत्र के दिल्ली-झांसी हाइवे स्थित मेहरा टोल के पास हुआ. पूरी घटना वहा लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

Next Post

सेवढ़ा नगर के व्यवसाई सुमित पहारिया ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Tue Jan 20 , 2026
दतिया: सेवढ़ा नगर के प्रतिष्ठित युवा व्यवसाई सुमित पहारिया उर्फ लाला ने घर के अंदर पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस जांच में जुटी है। आज मंगलवार सुबह सुमित पहारिया ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला। परिवार वालों ने अंदर देखा तो युवक फांसी के फंदे पर लटका […]

You May Like