जबलपुर: रीवा जिले के थाना बैकुंठपुर क्षेत्र में रोहित यादव के साथ हुई मारपीट, जाति-सूचक शब्दों से अपमान और धार्मिक आस्था से जुड़ी शिखा (चोटी) जबरन उखाड़े जाने की घटना को लेकर यादव एवं ओबीसी समाज में भारी आक्रोश है। इसी के विरोध में घंटाघर चौक पर संयुक्त पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अनुसूचित जाति-जनजाति के सामाजिक संगठन, अखिल भारतीय यादव युवा महासभा एवं बौद्ध महासभा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने डिप्टी कलेक्टर को प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपते हुए आरोपियों दीपक पांडे एवं उसके साथियों की तत्काल गिरफ्तारी, राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत कार्रवाई तथा पीड़ित को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की।इस मौके पर संयुक्त पिछड़ा वर्ग मोर्चा के संयोजक रामरतन यादव, बैजनाथ कुशवाहा, घनश्याम यादव, इंद्र कुमार पटेल, नोखे लाल प्रजा, रामराज पटेल, वृंदावन वर्मा, रामदास यादव, छोटे पटेल, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, सोमवारू कोल, डॉ. मोइन अंसारी, अमित पांडे, राजेंद्र पिल्ले, शशांक यादव, घनश्याम चक्रवर्ती, जितेंद्र यादव, अशोक यादव, संजय सेन, संजय यादव, एडवोकेट गया प्रसाद कुशवाहा, एडवोकेट परमानंद साहू, मनोज बाघमारे, प्रमोद सेन, प्रहलाद बौद्ध सहित बड़ी संख्या में विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
