रुपये में लगातार दूसरी गिरावट, 19 पैसे टूटा

मुंबई, 26 दिसंबर (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया शुक्रवार को 19 पैसे टूटकर 89.90 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया। भारतीय मुद्रा लगातार दूसरे दिन कमजोर हुई है। गुरुवार को यह आठ पैसे की गिरावट में 89.71 रुपये प्रति डॉलर पर रही थी।

रुपये पर आज शुरू से ही दबाव रहा। यह 13 पैसे फिसलकर 89.84 रुपये प्रति डॉलर पर खुला था। यह नीचे 89.94 रुपये और ऊपर 89.74 रुपये प्रति डॉलर तक गया। अंत में 89.90 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों के भारतीय पूंजी बाजार से पैसा निकालने और बैंकों के डॉलर खरीद बढ़ाने से रुपये पर दबाव रहा। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर सूचकांक में नरमी से रुपये की गिरावट सीमित रही।

 

Next Post

उच्च स्तरीय जांच समिति ने इंडिगो संकट पर सौंपी रिपोर्ट

Fri Dec 26 , 2025
नयी दिल्ली, 26 दिसंबर (वार्ता) इंडिगो संकट की जांच के लिए गठित चार सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति ने शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी। सरकार ने दिसंबर के पहले सप्ताह में इंडिगो की हजारों उड़ानें रद्द होने के बाद जांच के लिए 05 दिसंबर को एक समिति का […]

You May Like