मुंबई, वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल किंग खान शाहरूख खान के साथ काम करते नजर आ सकते हैं।
शाहरुख खान लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। शाहरूख बहुत जल्द राजकुमार हिरानी की अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। कहा जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग मार्च 2022 से शुरू हो सकती है। चर्चा है कि इस फिल्म में विक्की कौशल भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आयेंगे। इसके लिए विक्की और राजकुमार की मीटिंग भी हो रही हैं। दोनों की बॉन्डिग फिल्म संजू के ही समय से काफी अच्छी हो गई थी। इस फिल्म में तापसी पन्नू भी नजर आ सकती हैं।
शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी लंबे समय से एक दूसरे के साथ काम करना चाहते थे। इस प्रोजेक्ट के लिए दोनों ही काफी एक्साइटेड हैं। प्री-प्रोड्क्शन काम पहले ही शुरू हो चुका है। पंजाब के गांव का बड़ा सेट मुंबई के फिल्म सिटी में लगाया जाएगा। फिल्म का अधिकांश हिस्सा यहीं पर शूट होगा। इसके अलावा फिल्म की शूटिंग लंदन और बुडापेस्ट में होगी।
Next Post
बिजली बिल भुगतान नहीं करने पर 8 दुकानें कुर्क
Wed Feb 9 , 2022
लंबे समय से बकाया थी राशि इंदौर: लंबे समय से बिजली बिल भुगतान नहीं करने पर मंगलवार को 8 दुकानें कुर्क की गई. इन दुकानों पर लाखों रुपए बकाया था. लंबे समय से बिजली बिलों की राशि का भुगतान नहीं करने वालों पर मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के […]

You May Like
-
March 30, 2022
टाइगर श्रॉफ ने पूरा किया रकुल प्रीत सिंह का ‘अटैक’ चैलेंज
-
September 20, 2021
रुतुराज और ब्रावो ने हमें अपेक्षा से अधिक स्कोर तक पहुंचाया : धोनी
-
February 11, 2022
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि भाजपा समर्पण दिवस के रुप में
-
August 27, 2021
ब्लिंकन , राब ने संयुक्त आतंकवाद विरोधी प्रयासों पर चर्चा की
-
February 15, 2022
थोक मुद्रास्फीति जनवरी में 12.96 प्रतिशत
-
June 12, 2022
स्ट्राइकर रानी के 250 अंतर्राष्ट्रीय मैच पूरे