
बंडा। बंडा विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती सृष्टि जैन ने भेडाखास हाई स्कूल पहुंचकर औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान शाला में साफ – सफाई एवं स्वच्छता का अभाव देखा गया एवं कुछ बच्चे बिना गणवेश के पाए गए, जिस पर तुरंत नाराजगी जाहिर करते हुए बीईओ ने प्राचार्य एवं समस्त स्टॉफ को जमकर फटकार लगाई एवं शाला में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए । इसके पश्चात बीईओ शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला हिनौती का निरीक्षण करने पहुंची। जहां शाला बंद पाई गई । इस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए बीईओ श्रीमती सृष्टि जैन ने शाला के प्रधानाध्यापक एवं समस्त शिक्षकों को एक दिन का वेतन काटे जाने के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है ।
