कुआलालम्पुर 04 फरवरी (वार्ता/शिन्हुआ) मलेशिया में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के 5,720 नए मामले समाने आने के साथ ही देश में इस संक्रमण से प्रभावित होने वाले कुल लोगों की संख्या बढ़कर 28,87,780 हो गयी है।
मलेशिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि गुरूवार मध्यरात्रि तक पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किये गये नए मामलों में 130 मामले विदेशों से आए हुए लोगों से संबंधित हैं। जबकि 5,590 स्थानीय संक्रमण के मामले हैं।
इस दौरान इस महामारी से आठ मरीजों की मौत हुयी, जिसके बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 32,000 हो गया।
मंत्रालय के अनुसार इस दौरान 3,968 लोग कोरोना से ठीक हुए। इसके बाद इस महामारी को मात देने वाले कुल लोगों की संख्या 27,94,354 हो गयी। मौजूदा समय में यहां कोरोना 61,426 सक्रिय मामले हैं, जिनमें से 114 का उपचार सघन चिकित्सा कक्ष में चल रहा है। वहीं 56 लोगों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।
Next Post
अर्जेंटीना में जहरीली कोकीन के सेवन से 23 लोगों की मौत
Fri Feb 4 , 2022
नस आयर्स, 04 फरवरी (वार्ता/स्पूतनिक) अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स प्रांत में जहरीली कोकीन के सेवन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है और 84 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टीएन मीडिया ने गुरूवार देर बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश में जहरीले पदार्थो के […]

You May Like
-
January 13, 2022
मध्य प्रदेश में अधिकतम तापमान- सबसे कम तापमान
-
December 15, 2021
क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर ने किया स्पिनी में निवेश
-
January 23, 2023
शेयर बाजार में लौटी तेजी
-
September 7, 2021
अंबुजा सीमेंट ने शुरू की कंक्रीट फ्यूचर्स लेबोरेटरी
-
December 12, 2021
गीता जीवन का अद्भुत दर्शन और जीवन का आधार: बिरला
-
November 14, 2021
जंगल बनाएंगे जनजातीय समाज को आत्मनिर्भर