ग्वालियर: प्रगति विद्यापीठ सीपी कॉलोनी में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 2022 की प्रथम मन की बात कार्यक्रम को भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने एक साथ बैठकर सुना।इस अवसर पर विशेष रूप से प्रदेश अध्यक्ष भाजपा विष्णु दत्त शर्मा, ग्वालियर चंबल संभाग प्रभारी जीतू जिराती विशेष रूप से मौजूद थे।
साथ ही सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, पूर्व महापौर एवं पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ की पदाधिकारी समीक्षा गुप्ता, पूर्व विधायक एवं निगम अध्यक्ष मुन्ना लाल गोयल, पूर्व विधायक मदन कुशवाह, जिलाध्यक्ष भाजपा कमल माखीजानी , ग्रामीण भाजपा अध्यक्ष कौशल शर्मा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती नीलिमा शिंदे , पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के ग्वालियर-चंबल संभाग के प्रभारी सत्यपाल सिंह भदौरिया , भजपा वरिष्ठ नेता जय सिंह कुशवाह, महिला नेत्री तनवी भदौरिया,पीताम्बर सिंह सहित भारी संख्या में वरिष्ठ एवं कनिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता गण एवं मातृशक्ति भी मौजूद रही।