मोदी के नाम पर भाजपा को नहीं मिल पा रहा है स्पष्ट बहुमत-गहलोत

जयपुर 04 जून (वार्ता) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को स्पष्ट बहुमत भी नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में उन्हें अपना नाम अब प्रधानमंत्री पद की दावेदारी से हटा लेना चाहिए।

श्री गहलोत ने मंगलवार को लोकसभा की मतगणना के दौरान मिल रहे नतीजे एवं रुझानों के बीच सोशल मीडिया पर यह बात कही। उन्होंने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव श्री मोदी ने पूरी तरह अपने ऊपर केन्द्रित किया। प्रचार में मोदी की गारंटी, फिर से मोदी सरकार जैसे जुमले भाजपा शब्द से ज्यादा सुनाई और दिखाई दिए। यहां तक की सांसद प्रत्याशियों को बायपास कर पूरा चुनाव मोदी की गारंटी के नाम पर चला। चुनाव में महंगाई, बेरोजगारी, समाज में बढ़ता तनाव जैसे मुद्दे गौण हो गए और केवल मोदी-मोदी ही सुनाई देने लगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने संसद में अपने नेतृत्व में भाजपा के 370 और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के 400 सीटें पार करने का दावा किया था। अब यह स्पष्ट हो गया है कि ना तो भाजपा को 370 सीटें मिल पाएंगी और ना ही राजग को 400 सीटें मिलेंगी। प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर भाजपा को स्पष्ट बहुमत भी नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में श्री मोदी को अपना नाम अब प्रधानमंत्री पद की दावेदारी से हटा लेना चाहिए।

 

Next Post

राहुल गांधी वायनाड में करीब दो लाख वोटों से आगे

Tue Jun 4 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email वायनाड, 04 जून (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं मौजूदा सांसद राहुल गांधी वायनाड लोकसभा क्षेत्र से मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के राष्ट्रीय नेता एवं लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) के उम्मीदवार एनी राजा से 1,86,265 वोटों के […]

You May Like