मदन मोहन मंदिर में हुआ सामूहिक एकादशी का उद्यापन

ग्वालियर: अखिल भारतीय माहौर ग्वार्र्रे वैश्य समाज द्वारा समाज के इतिहास में पहली बारवर्तमान परिस्थितियों में बढ़ती हुई महंगाई एवं फिजूल खर्ची पर अंकुश पाने के लिए समाज के परिवारों को राहत दिलाने एक अनोखी पहल सामूहिक एकादशी कार्यक्रम के रूप में भगवान श्री मदन मोहन मंदिर, मुरार में की गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में एक जूटता एवं फिजूल खर्ची पर रोक लगाना था।

समाज के 21 जोड़ों ने भाग लिया। आगे से इस तरह के कार्यक्रम में विस्तार से कार्य किया जाएगा। उत्पन्ना एकादशी के अवसर पर सुबह 9 बजे से पूर्ण विधि विधान से पूजन कार्य प्रारंभ हुआ।कार्यक्रम में श्री मदन मोहन मंदिर कमेटी ने अपना स्थान नि:शुल्क उपलब्ध कराया। कार्यक्रम का आयोजन राधा कृष्ण मंदिर न्यास, लश्कर, माहौर ग्वार्रे वैश्य समाज लश्कर एवं मंदिर महिला मण्डल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर अखण्ड रामायण पाठ का भी आयोजन किया गया। आज सुबह हवन पूजन एवं सामूहिक भंडारे के साथ कार्यक्रम हुआ।

Next Post

बिहार चुनाव परिणाम से देश में कोई सहमत नहीं: राबर्ट वाड्रा

Sun Nov 16 , 2025
इंदौर। बिहार चुनाव परिणाम से देश में कोई भी सहमत नहीं है । यह चुनाव आयोग के कारण हुआ है, यह चुनाव का ढंग नहीं है ।बिहार में दोबारा चुनाव होना चाहिए, परिणाम बदले हुए आएंगे। यह बात कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने आज मीडिया से […]

You May Like