सतना : प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने अब संगठन में सर्जरी करना शुरू कर दी है जिसके चलते रैगांव चुनाव में पराजय पर कोठी मंडल के अध्यक्ष प्रॉमिस त्रिपाठी और सोहावल मंडल अध्यक्ष सचिन सिंह को हटाकर क्रमशः यशवंत पांडे और कल्याण सिंह को नियुक्त किया गया । वहीं सूत्रों के अनुसार नारायण त्रिपाठी की पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते उनके नजदीकी मंडल अध्यक्ष क्रमशःबदेरा अमदरा और नादन हटा दिए गए हैं उनकी जगह पर क्रमशः सचिन मिश्रा, सुजीत शिवहरे, रामानंद पटेल नए मंडल अध्यक्ष बनाए गए हैं.
विशेष रुप से सतना विधानसभा के अंतर्गत एक प्रदेश पदाधिकारी से बदसलूकी के चलते पूर्वी मंडल के अध्यक्ष विकास आहूजा को हटाकर संजय तीर्थवानी को नया मंडल अध्यक्ष बनाया गया है संजय ,रत्नाकर चतुर्वेदी शिवा खेमे से आते हैं। यही नहीं अमदरा,कोठी एवं कोटर के मंड़ल अध्यक्षों पर आपराधिक मामले भी दर्ज हुए थे।कोठी मंड़ल अध्यक्ष पर तो बीएमओ के साथ गाली गलौज और धमकी देने के आरोप लगे थे।
सचिन सिंह को हटाने का विरोध शुरु
सोहावल मंड़ल अध्यक्ष सचिन सिंह को हटाए जाने का विरोध भी शुरु हो चुका है।अभिभाजित सोहावल मंड़ल के तीन निर्वाचित अध्यक्ष रहे वरिष्ठ नेता प्रणवीर सिंह ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को लिखे गए पत्र में कहा है तीन पुस्तों से भाजपाई सचिन सिंह दोगला नहीं हो सकते।कार्रवाई उन होनी जिन्होंने चुनव जीतवाने का ठेका लेकर नया प्रत्याशी मैदान में उतारा।प्रत्याशी का कार्यकत्ताओं से परिचय तक नहीं था।उन्होंने हार के लिए प्रदेश अध्यक्ष से स्वंय जिम्मेदारी लेने की बात भी कही है।आगे कहा कि 2 साल बाद फिर चुनाव है इसलिए निष्ठावान कार्यकत्ताओं को ना हटाया जाए।