भोपाल,(वार्ता) मध्यप्रदेश कांग्रेस के सचिव मनोज शुक्ला ने भोपाल नगर निगम पर कोरोना संक्रमण रोकने के लिए निर्धारित संख्या में मॉस्क और सेनेटाइजर वितरित नहीं करने का आरोप लगाते हुए यहां विरोध स्वरूप रेल यात्रियों को स्वयं ही मॉस्क वितरित किए।
श्री शुक्ला ने एक विज्ञप्ति में कहा कि वे अपने सहयोगियों के साथ यहां रेलवे स्टेशन पहुंचे और वैष्णोदेवी की यात्रा पर जा रहे एक सौ से अधिक श्रद्धालुओं को मॉस्क और सेनेटाइजर वितरित किए।
उन्होंने कहा कि सरकार ने कोरोना संक्रमण रोकने के उद्देश्य से नगर निगम भोपाल को मॉस्क बांटने का कार्य दिया है, लेकिन नगर निगम मॉस्क नहीं बांट रहा है और इसके नाम पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसी तरह से सफाई कर्मचारियों को निगम की ओर से साबुन और सेनेटाइजर भी नहीं दिया जा रहा है।
Next Post
खुरई में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प, थाना प्रभारी निलंबित
Fri Jan 28 , 2022
भोपाल,(वार्ता) मध्यप्रदेश के सागर जिले के खुरई में आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के बाद पुलिस ने स्थिति नियंत्रित करने के लिए बलप्रयोग किया। आरोप प्रत्यारोप के बीच प्रशासन ने इस मामले की दंडाधिकारीय (मजिस्ट्रियल) जांच के आदेश दिए हैं और थाना प्रभारी को […]

You May Like
-
December 1, 2021
शिवराज ने मास्क लगवाने का जन-जागरूकता अभियान प्रारंभ किया
-
March 30, 2022
महिला पर एसिड अटैक के दो दाेषियों को उम्रकैद
-
October 31, 2021
अगली दिवाली तक सोना हो सकता है 53 हजारी