सियार ने 4 बच्चों पर किया हमला, ग्रामीणों ने मार गिराया

ग्वालियर: उटीला इलाके के आदिवासी का पुरा और पास के गांव में सियार ने बीती देर रात ग्रामीणों पर हमला कर दिया। आदिवासी का पुरा में घर के बाहर खेल रहे बच्चों पर सियार झपटा। बच्चों को बचाने आए लोगों पर भी हमला किया। देर रात ग्रामीणों ने उसे चारों तरफ से घेर कर डंडों से पीट-पीटकर मार डाला।सियार के हमले में देव बघेल (5) पुत्र सोनू बघेल और सुनैना (4) पुत्री भावना को गंभीर घायल आई है। पंजा लगने से देव के गाल का मांस निकल गया। सुनैना के गाल और शरीर के अन्य हिस्सों पर गहरे जख्म हैं। एसडीओपी संतोष कुमार ने बताया कि मौके पर पहुंचे उटीला थाना प्रभारी शिवम राजावत ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

गांव के लोगों ने बताया कि बच्चों को बचाने के दौरान पूजा (26) पर भी सियार ने जानलेवा हमला बोला। इसके बाद सियार एक और महिला की ओर दौड़ा, तभी गांव के कुत्ते ने उसे दबोच लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने डंडों से पीट पीट कर उसे मार दिया। ग्रामीणों का कहना है कि सियार पागल हो गया था। काफी लोगों पर हमला कर चुका था। उससे बचने के लिए ऐसा मजबूरी में करना पड़ा।
पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी वन विभाग को भी दे दी है। बताया जा रहा है कि सियार संख्या में दो से तीन थे। आदिवासी का पुरा के अलावा पास के गांव में भी एक बच्चे पर सियार ने हमला किया, लेकिन ग्रामीणों ने उसे बचा लिया। ग्रामीणों का कहना था कि दो सियार बचकर भाग निकले। ग्रामीणों ने बताया कि बच्चे खेल रहे थे। सियार ने पहले देव की मां पर हमला किया, फिर देव को भी हमला कर घायल कर दिया। दूसरे बच्चों को भी काटा। बच्चे को सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां इलाज नहीं मिला। प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।

Next Post

जन्मदिन से पहले योगी को मिल सकता है जीत का तोहफा

Sun Jun 2 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email लखनऊ, 2 जून (वार्ता) पांच जून को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन है। चार जून को लोकसभा चुनाव समेत उत्तर प्रदेश के विधानसभा उपचुनाव का भी परिणाम घोषित होगा। अगर एग्जिट पोल के आंकड़ों […]

You May Like