नयी दिल्ली 20 जनवरी(वार्ता) कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 41 उम्मीदवारों की दूसरी सूची गुरुवार को जारी की जिसमें 16 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिए गए हैं।
कांग्रेस के चुनाव प्रभारी मुकुल वासनिक ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि सूची में मौजूद नामों की पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने मंजूरी दी है। इसके साथ ही प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी ने कुल 166 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं जिनमें 66 महिलाएं है।
पार्टी ने आज घोषित 16 में से चार महिलाओं को सुरक्षित सीटों पर टिकट दिए हैं जिनमें श्रीमती प्रीति धनगढी को इगलास, मोनिका सूर्यवंशी को खैर, भावना बाल्मीकि को हापुड़ तथा मिथिलेश को चंदौसी से टिकट दिया गया है।
राज्य विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची प्रदेश प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन खुद घोषित की थी।
Next Post
कांग्रेस के ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ अभियान की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य भाजपा में आयीं
Thu Jan 20 , 2022
लखनऊ, 20 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिये कांग्रेस द्वारा महिला मतदाताओं को लुभाने के लिये शुरु किये गये ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ अभियान की पोस्टर गर्ल डा. प्रियंका मौर्य ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली। डा मौर्य और सपा […]

You May Like
-
November 15, 2021
सहित्यकार मन्नू भंडारी का निधन
-
March 13, 2022
क्षेत्रों के विकसित होने से राष्ट्र विकसित होगाः गडकरी
-
March 29, 2022
यूक्रेन में अमेरिकी सेना की तैनाती नहीं: बाइडेन
-
September 22, 2021
मोदी अमेरिका रवाना, कहा -रणनीतिक साझीदारी को सशक्त बनाएंगे
-
May 12, 2022
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 29 मई को आएंगे उज्जैन