वियतनाम में 200 लोग विषाक्त भोजन करने के कारण अस्पताल में भर्ती

हनोई, (वार्ता) वियतनाम में खान्ह होआ प्रांत के शहर न्हा ट्रांग में एक स्थानीय भोजनालय में संदिग्ध विषाक्त भोजन करने के बाद कम से कम 195 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्थानीय मीडिया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
उसने बताया कि एक स्थानीय चिकन चावल भोजनालय में भोजन करने के बाद 195 लोग बीमार हो गये।

वियतनाम समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, बीमार लोगाें में से ज्यादातर लोगों का इलाज 12 स्थानीय अस्पतालों और चिकित्सा केंद्रों में किया जा रहा है, जबकि कुछ का घरेलू इलाज किया जा रहा है।

अधिकारियों ने बुधवार रात को पर्यटकों और स्थानीय लोगों सहित पहले 60 लोगों के पीड़ित होने की सूचना दी।
उन सभी ने शहर के अलग-अलग स्थानों पर ‘ट्राम अन्ह चिकन चावल भोजनालय’ से भोजन किया था।

न्हा ट्रांग के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि गुरुवार अपराह्न अधिक मामले सामने आये।

भोजनालय के मालिक की ओर से खाद्य सामग्री से संबंधित बिक्री अनुबंध और अन्य दस्तावेज दिखाने में विफल रहने के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय के खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को जांच के लिए भोजनालय को अस्थायी रूप से बंद करने का आदेश दिया।

Next Post

उज्जैन लोकसभा सीट पर हमेशा भारी रही है भाजपा

Sat Mar 16 , 2024
चुनाव विशेष  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भी गढ़ रहा है उज्जैन उज्जैन लोकसभा सीट पर दलित बलाई समाज की बहुलता विशेष प्रतिनिधि इंदौर: उज्जैन संभाग का मुख्यालय यानी उज्जैन की लोकसभा सीट भाजपा के लिए हमेशा अनुकूल रही है.सका कारण यह है कि यहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का बेहद मजबूत […]

You May Like