देहरादून, 08 जनवरी (वार्ता) उत्तराखण्ड में शनिवार सुबह से ऊंचाई वाले स्थानों पर हो रही बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश के कारण तापमान गिरने स ठिठुरन बढ़ गई है।
आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि राज्य में बर्फबारी और पाला गिरने से पर्वतीय क्षेत्रों में कई मार्गों पर फिसलन होने से यातायात बन्द हो गया है।
सूत्रों ने बताया कि बर्फबारी के साथ पाला जमने से गोपेश्वर-चोपता-ऊखीमठ हाईवे पर बर्फबारी के बाद पाला जमन वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। राज्य के ऊँचाई वाले विभिन्न स्थानों पर सड़कों पर बर्फ की परत एकत्रित हो गईं हैं। केदारनाथ धाम, बद्रीनाथ धाम में कई-कई फिट बर्फ जमा है। वहां पुलिस जवानों के साथ कुछ सन्यासी अभी भी मौजूद हैं। इन स्थानों पर तापमान शून्य से नीचे पहुंचने के कारण पानी भी जम गया है।
राज्य के अन्य मैदानी क्षेत्रों में भी देर रात से हो रही बारिश के कारण तापमान 08 से 10 डिग्री सैल्सियस पहुंच गया है। पूरे राज्य में ठिठुरन बढ़ गई है।
Next Post
पेट्रोल और डीजल की कीमत में 65वें दिन भी टिकाव
Sat Jan 8 , 2022
नयी दिल्ली 08 जनवरी (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों पर दबाव के बीच आज लगातार 65वें दिन घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। केंद्र सरकार के पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर उत्पाद शुल्क क्रमश: पांच और दस रुपये घटाये जाने […]

You May Like
-
March 16, 2022
हाई स्पीड इलेक्ट्रिक बाईक नाहक पी-14 की प्री-बुकिंग शुरू
-
June 26, 2022
रोहित शर्मा हुए कोरोना संक्रमित
-
October 11, 2022
सैंफई में मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि देने वालों का जमावड़ा
-
December 14, 2022
पुजारा, श्रेयस के अर्द्धशतकों ने भारत को संभाला