
भोपाल। सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेफ्टी और पीटीआरआई पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर प्रदेशभर में 8 से 22 सितम्बर तक सड़क सुरक्षा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में भोपाल यातायात पुलिस ने 10 सितम्बर को कार्रवाई करते हुए तेज गति से वाहन चलाने पर 4, बिना हेलमेट 218, बिना सीट बेल्ट 41, मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने पर 4, शराब पीकर वाहन चलाने पर 2, रॉंग साइड पर वाहन चलाने पर 13, ओवरलोडिंग पर 4, बिना लाइसेंस 2 और बिना फिटनेस 1 वाहन पर चालानी कार्रवाई की। इस दौरान कुल 1,49,500 रुपये समन शुल्क जमा कराया गया।
यातायात पुलिस ने जागरूकता गतिविधियां भी आयोजित कीं। राज वेदांता हायर सेकेंडरी स्कूल पटेल नगर और मानसरोवर हायर सेकेंडरी स्कूल कोलार में कार्यक्रमों के जरिए 460 छात्र-छात्राओं और नागरिकों को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा योजनाओं, राहवीर योजना, हिट एंड रन पीड़ित प्रतिकर योजना और केशलेस योजना की जानकारी दी गई।
