किसानों को सुव्यवस्थित ढंग से खाद वितरण कराने किए इंतजाम

ग्वालियर: जिले के किसानों को खाद मिलने में कोई दिक्कत नहीं होना चाहिए। जिले की प्राथमिक सहकारी संस्थाओं व डबल लॉक एवं निजी खाद दुकानों का सभी एसडीएम व अन्य राजस्व अधिकारी सहित राजस्व, कृषि व सहकारिता विभाग के अधिकारी लगातार निरीक्षण करें और किसानों को सुव्यवस्थित ढंग से खाद वितरित कराएं।

इस व्यवस्था के तहत भितरवार व चीनौर तहसील में खाद की दुकानों से किसानों को खाद उपलब्ध कराया जा रहा है।भितरवार एसडीएम राजीव समाधिया ने बताया कि भितरवार व चीनौर क्षेत्र की प्राथमिक सहकारी संस्थाओं व डबल लॉक से किसानों को बारी-बारी से खाद उपलब्ध कराया जा रहा है। क्षेत्र के अधिकारी लगातार खाद की दुकानों का निरीक्षण कर रहे हैं।

Next Post

शिवपुरी में 5 घंटे की बिजली कटौती शुरू, सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक 20 से ज्यादा जगहों में चलेगी बिजली कटौती

Tue Sep 2 , 2025
शिवपुरी: शिवपुरी में मेंटेनेंस के कारण आज मंगलवार को 5 घंटे बिजली बंद रहेगी। 33/11 केवी मनियर/फतेहपुर के अंतर्गत 11 केवी न्यू बस स्टैंड, मनियर फीडर और फतेहपुर फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक बिजली कटौती शुरू हो गई है।प्रभावित क्षेत्रों में श्रीराम कॉलोनी, […]

You May Like