जबलपुर। कुंडम थाना क्षेत्र में खेत में काम कर रहे दंपति पर आज तेज आवाज के साथ आसमानी बिजली गिर गई | बिजली गिरने से दंपति बुरी तरह झुलस गए हैं | दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, एक की हालत गंभीर बताई जा रही है |
कुंडम थाना प्रभारी प्रताप मरकाम ने बताया कि आज 28 दिसंबर की दोपहर में अचानक तेज आंधी के साथ बारिश होने लगी थी | ग्राम रानगिरी निवासी दंपत्ति अपने खेत में काम कर रहे थे | तभी दोपहर में करीब 2:00 बजे अचानक तेज आवाज के साथ आसमानी बिजली उन पर गिर गई | बिजली गिरने से दोनों दंपत्ति बुरी तरह झुलस गए |आसपास के लोगों ने घटना की सूचना डायल हंड्रेड में दी | सूचना मिलते ही एफआरबी में तैनात आरक्षक प्रदीप कुमार एवं पायलट अखिलेश ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों घायलों को शासकीय अस्पताल कुंडम में भर्ती कराया है |
Next Post
अवैध रूप से चल रही पैथोलॉजी कलेक्शन सेंटर सील
Tue Dec 28 , 2021
जबलपुर। अवैध रूप से चल रहे एस आर एल पैथोलॉजी के कलेक्शन सेंटर पर डा के के वर्मा के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय की टीम ने कार्यवाही की जिसके बाद तत्काल प्रभाव से सेंटर को सील कर दिया गया। नई गाइडलाइन के अनुसार कोविड की जांच केवल मुख्य पैथोलॉजी लैब […]

You May Like
-
August 10, 2021
विधायक के कार्यकर्ताओं ने पकड़ा फर्जी आरआई
-
December 21, 2021
उफ्फ ये ठंडी…4.8 डिग्री तक नीचे आया पारा
-
January 31, 2022
कुष्ठ निवारण दिवस: 73 कुष्ठ रोगी हुए ठीक
-
March 14, 2022
शिक्षक-प्राचार्य के बारे में दीवारों पर लिख दी अभद्र टिप्पणी