शासकीय सांदीपनि स्कूल भवनों का निर्माण उच्च गुणवत्ता के साथ हो

इंदौर: कलेक्टर आशीष सिंह ने इंदौर जिले में निर्माणाधीन 11 सांदीपनि (सीएम राइज) स्कूल भवनों के निर्माण की प्रगति की समीक्षा की. बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन, शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, निर्माण एजेंसी मध्यप्रदेश पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन एवं आईडीए के अधिकारी उपस्थित थे.
बैठक के दौरान कलेक्टर आशीष सिंह ने निर्देश दिए कि सभी भवनों का निर्माण उच्चतम गुणवत्ता मानकों के अनुरूप हो.

कार्यों में अनावश्यक विलंब न हो तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर भवन तैयार कर लिए जाएं. निर्माण स्थल पर नियमित निरीक्षण कर किसी भी प्रकार की तकनीकी या संरचनात्मक त्रुटि को तुरंत सुधारा जाए. कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए. विद्यालय भवनों में बच्चों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा, प्रकाश, वेंटिलेशन, पेयजल और स्वच्छता की सभी सुविधाएँ सुनिश्चित की जाएं.
दिसंबर माह तक तैयार करें
कलेक्टर ने अधिकारियों को दिसंबर माह तक सभी विद्यालय भवन पूर्ण कर समुचित उपयोग के लिए तैयार करने के निर्देश दिए. बैठक में अधिकारियों ने बताया कि जिले में 11 सांदीपनि स्कूलों में से 10 स्कूल भवनों का निर्माण कार्य वर्तमान में प्रगति पर है, जबकि शेष एक विद्यालय के भवन का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा

Next Post

समय-सीमा समीक्षा बैठक: जल्दी निपटेंगी शिकायतें, वृक्षारोपण में आएगी तेजी

Tue Aug 19 , 2025
भोपाल। जिला कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को समय-सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई.बैठक में जिला पंचायत सीईओ इला तिवारी, एडीएम अंकुर मेश्राम, पी.सी. शाक्य सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे. कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन, समाधान ऑनलाइन और सीएम डैशबोर्ड पर लंबित शिकायतों का […]

You May Like

मनोरंजन