युवती ने सुसाइड करने किले से लगाई छलांग, पुलिस ने बचाया, हालत गंभीर

ग्वालियर: ग्वालियर किले के लाइट एंड साउंड पॉइंट से एक लड़की ने आत्महत्या करने के लिए छलांग लगा दी। आसपास खड़े लोगों ने जैसे ही यह सब देखा वह हैरान रह गए, तत्काल पुलिस को सूचना दी। किले स्थित पुलिस चौकी पर तैनात कांस्टेबल ऋषि सिंह तोमर की तत्परता के चलते लड़की को किला तलहटी से रेस्क्यू कर सुरक्षित बचाया गया, आत्महत्या के प्रयास के पीछे का क्या कारण है पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है। उसकी हालत अभी गंभीर है।

दरअसल ग्वालियर किले पर लाइट एंड साउंड पॉइंट पर किले के साथ सेल्फी ली जा रही थी। तभी अचानक एक लड़की उस पॉइंट से आत्महत्या करने के मकसद से कूद गई। आसपास खड़े लोगों ने जैसे ही यह सब देखा तत्काल पुलिस को सूचना दी।

ऐसे में ग्वालियर किले पर स्थित पुलिस चौकी से कांस्टेबल ऋषि सिंह तोमर मौके पर पहुंचे और आसपास खड़े लोगों की मदद से रस्सी के जरिए किला तलहटी में अकेले ही उतर गए। वहां जाकर जब देखा की लड़की की सांस चल रही है तो तत्काल सीनियर पुलिस अधिकारी के साथ नगर निगम की रेस्क्यू टीम को भी मौके पर बुलाया गया। ऐसे में लगभग डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रस्सी के जरिए लड़की को किला तलहटी से ऊपर खींचकर बचाया गया।

Next Post

निरहुआ की फिल्म “बलमा बड़ा नादान 2” का ट्रेलर रिलीज

Sun Aug 17 , 2025
मुंबई, (वार्ता) भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ की बहुप्रतीक्षित फिल्म “बलमा बड़ा नादान 2” का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म बलमा बड़ा नादान 2 के ट्रेलर में निरहुआ का नया और अनोखा अंदाज़ देखने को मिल रहा है। उन्होंने फिल्म में एक पागल का किरदार निभाया है, […]

You May Like