मुंबई, 10 अगस्त (वार्ता) विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने अगस्त में भारतीय पूंजी बाजार से 13,699 करोड़ रुपये (156.4 करोड़ डॉलर) की शुद्ध निकासी की।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, एफआईआई ने अगस्त में शुद्ध रूप से 204.6 करोड़ डॉलर की इक्विटी बेची। हालांकि उन्होंने डेट में 31 करोड़ डॉलर और म्यूयुअल फंड में 18.8 करोड़ डॉलर लगाये। हाइब्रिड इनस्ट्रूमेंट में उन्होंने 1.6 करोड़ डॉलर की शुद्ध निकासी की। इस प्रकार उन्होंने शुद्ध रूप से 156.4 करोड़ डॉलर निकाले।
एफआईआई पिछले कुछ समय से शेयर बाजार में लगातार बिकवाली कर रहे हैं। इससे पहले जून और जुलाई में भी उन्होंने बाजार से पैसे निकाले थे। जून में उन्होंने 90.4 करोड़ डॉलर और जुलाई में 63.4 करोड़ डॉलर की शुद्ध निकासी की थी।
इस कैलेंडर वर्ष में एफआईआई मार्च और मई को छोड़कर अन्य सभी महीनों में बिकवाल रहे हैं। पूरे साल में अब तक उन्होंने 971.6 करोड़ डॉलर (84,571 करोड़ रुपये) भारतीय पूँजी बाजार से निकाले हैं।
