इम्तियाज अली बनायेंगे ‘साइड हीरोज’

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार इम्तियाज अली, अभिनेता अभिषेक बनर्जी, अपारशक्ति खुराना और वरुण शर्मा को लेकर फिल्म ‘साइड हीरोज’ बनाने जा रहे हैं।

इम्तियाज अली ,महावीर जैन, मृगदीप सिंह लांबा और रियान शाह साथ मिलकर फिल्म ‘साइड हीरोज’ का निर्माण कर रहे हैं। इस फिल्म में अभिषेक बनर्जी, अपारशक्ति खुराना और वरुण शर्मा की मुख्य भूमिका होगी।इस फिल्म की कहानी तीन बचपन के दोस्तों की है, जो कई सालों बाद एक रीयूनियन में मिलते हैं। काफी समय तक एक-दूसरे से बात नहीं करने के बाद, जब वे मिलते हैं, तो उनके जीवन में हंसी और भावनाओं से भरा एक नया सफर शुरू होता है। इस फिल्म का निर्देशन संजय त्रिपाठी कर रहे हैं, जबकि स्क्रिप्ट सिद्धार्थ सेन और पंकज मट्टा ने मिलकर लिखी है।

निर्माता महावीर जैन और मृगदीप सिंह लांबा ने कहा, जो कहानियां दिल से कही जाती हैं और दिल तक पहुंचती हैं, वे हमें हमेशा पसंद आती हैं। ‘साइड हीरोज’ की कहानी से हम तुरंत प्रभावित हो गए। यह तीन दोस्तों की कहानी है, जो रीयूनियन के दौरान मिलते हैं।उन्होंने कि वे इस फिल्म के लिए प्रतिभाशाली कलाकारों और क्रू के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं।

‘साइड हीरोज’ वर्ष 2026 में फ्रेंडशिप डे पर रिलीज होगी।

Next Post

सावन के झूलों की खोती जा रही परंपरा

Mon Aug 4 , 2025
इंदौर:सावन केवल भक्ति और हरियाली का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति में झूला झूलने की अनूठी परंपरा का प्रतीक भी है. पहले जहां बाग-बगिचों और आंगनों में झूले लगते थे, वहीं आज यह परंपरा आधुनिकता की दौड़ में गुम हो गई है. राजस्थान के गांवों में यह रीति आज भी […]

You May Like