आसियान देशों का आपदा अभ्यास शुरू

नोम पेन्ह, 22 जुलाई (वार्ता) आसियान देशो का क्षेत्रीय आपदा आपातकालीन प्रतिक्रिया सिमुलेशन अभ्यास 2025 (एआरडीईएक्स 25) कंबोडिया की राजधानी नोम पेन्ह में शुरू हुआ।

विशेष बल कमान 911 में आयोजित इस तीन दिवसीय अभ्यास में आसियान सदस्य देशों, तिमोर-लेस्ते और आसियान संवाद भागीदारों सहित अन्य देशों के लगभग 650 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

इसका आयोजन राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन समिति (एनसीडीएम) द्वारा आपदा प्रबंधन पर मानवीय सहायता हेतु आसियान समन्वय केंद्र (एएचए सेंटर) के सहयोग से किया गया था। एनसीडीएम के प्रथम उपाध्यक्ष कंबोडिया के वरिष्ठ मंत्री कुन किम ने कहा कि एआरडीईएक्स-25 एक वृहत अभ्यास है जो आसियान देशों की आपदा तैयारियों और आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्रों का परीक्षण और मूल्यांकन करने के लिए हर दो साल में आयोजित किया जाता है।

उन्होंने कहा कि एआरडीईएक्स 25 में टेबल-टॉप अभ्यास, कमांड पोस्ट अभ्यास और फील्ड प्रशिक्षण अभ्यास शामिल हैं। आसियान देशो में ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम शामिल हैं।

 

 

Next Post

ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर आयोजित त्रिपक्षीय बैठक में शामिल होंगे रूस, चीन और ईरान

Tue Jul 22 , 2025
तेहरान/बीजिंग/मास्को, 22 जुलाई (वार्ता) ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर मंगलवार को तेहरान में एक त्रिपक्षीय बैठक का आयोजन होने जा रहा है जिसमें चीन और रूस के साथ-साथ ईरान भी शामिल होगा। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघेई ने सोमवार को ये ऐलान किया। रूसी सरकारी मीडिया तास की […]

You May Like

मनोरंजन