जिला अस्पताल का किया निरीक्षण
छिंदवाड़ा। बीते दिनों जिला अस्पताल में भर्ती वृद्ध महिला गिरजा बाई मालवी के पैर को चूहों ने कुतर लिया था। इस घटना के बाद जिला अस्पताल लगातार सुर्खियों में है। ऐसे में शुक्रवार को एडीएम केसी बोपचे वृद्ध महिला से मिलने पहुँचे लेकिन महिला को गुरुवार को छुट्टी दे दी गई थी। ऐसे में एडीएम में जिला अस्पताल का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जबकि चूहे की खबरों के बाद जिला अस्पताल में पेस्ट कंट्रोल भी करवाया गया है। गौरतलब है कि जिला अस्पताल में शुगर पेशेंट गिरजा बाई मालवी कमजोरी के चलते भर्ती हुई थीं। जबकि देर रात चूहे ने उनका पैर कुतर दिया था। वहीं महिला ने बताया था कि रातभर जिला अस्पताल में चूहे परेशान करते हैं। हालांकि उक्त घटना के बाद जिला अस्पताल में शुक्रवार को पेस्ट कंट्रोल करवाया गया है।
Next Post
पर्यटकों को आदिवासी संस्कृति की झलक दिखलाता है बादल भोई जनजातीय संग्रहालय
Fri May 17 , 2024
You May Like
-
2 months ago
भाजपा प्रवक्ता कर रहे हे गलत बयानबाजी -बघेल
-
9 months ago
गुमशुदा युवती का शव नर्मदा नदी से बरामद
-
9 months ago
पटवारी 20 अप्रैल को रीवा और छतरपुर प्रवास पर
-
6 months ago
बंजर पहाड़ी को कर दिया हरियाली से सराबोर
-
2 months ago
दो गांजा तस्कर गिरफ्तार