भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की बात करती है-यादव

श्रावस्ती/ भोपाल 17 मई  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की बात करती है।
डॉ यादव ने उत्तरप्रदेश के श्रावस्ती लोकसभा की गैसडी विधानसभा के पचपेड़वा में भाजपा प्रत्याशी साकेत मिश्रा के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की बात करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी विचारधारा के लोग कुछ लोगों को अपने वोटों का गुलाम बनाकर रखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा सरकारों ने हर वर्ग, हर क्षेत्र के लोगों को सम्मान दिया, लेकिन कांग्रेस और समाजवादी वर्ग विशेष को ही मानते हैं। मुस्लिम देशों में सबसे ज्यादा सम्मान प्रधानमंत्री श्री मोदी का हो रहा है।

डॉ. यादव ने कहा कि भाजपा हर वर्ग और हर क्षेत्र के लोगों को सम्मान देती है। मुस्लिम वर्ग के लोग हमारे साथ हैं तो इसमें भी कांग्रेसियों और समाजवादियों के पेट में दर्द हो रहा है। भाजपा ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम साहब को देश का राष्ट्रपति बनाया, लेकिन कांग्रेस ने यह काम कभी नहीं किया। कांग्रेस हमेशा से सिर्फ वोट बैंक की राजनीति ही करती रही है। कांग्रेस ने सिर्फ वोट लिए हैं, उनके विकास के लिए कुछ नहीं किया।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में एक ही परिवार के लोग प्रधानमंत्री बने, लेकिन वे दिल्ली से चुनाव नहीं लड़ सके। उन्हें दिल्ली से चुनाव लड़ने में डर लगता है। उन्होंने कहा कि श्री मोदी के नेतृत्व में नई शिक्षा नीति लागू की गई। इस शिक्षा नीति को लागू करने वाला देश का पहला राज्य मध्यप्रदेश बना और अब नई शिक्षा नीति में हमने भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण को पाठ्यक्रम में शामिल किया है।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि भाजपा आमजन की पार्टी है। हमारे यहां जनता से ही प्रधानमंत्री बनता है, मुख्यमंत्री बनता है, मंत्री, सांसद, विधायक बनता है, लेकिन एक पार्टी ऐसी भी है, जिसमें एक ही परिवार से प्रधानमंत्री, अध्यक्ष बनता है।

Next Post

मध्यप्रदेश में कई स्थानों पर लू और कई स्थानों पर हल्की वर्षा के आसार

Fri May 17 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल, 17 मई  मध्यप्रदेश में राजधानी भोपाल समेत, राज्य के अन्य स्थानों पर पड़ रही तेज गर्मी और उमस के बीच महाकोशल अंचल सहित करीब एक दर्जन से अधिक स्थनों पर वज्रपात के साथ हल्की वर्षा की […]

You May Like