करोड़ों का गबन: तत्कालीन बिशप समेत अन्य पर प्रकरण दर्ज  

इवेंजलिकल लूथरन चर्च इन मप्र कंपाउंड के गवर्निंग बॉडी मेंबर्स के खिलाफ ईओडब्ल्यू का शिकंजा

 

जबलपुर। कूटरचित दस्तावेजों को जरिए  बिना रजिस्ट्रार फर्म, सोसायटी की अनुमति के  षड्यंत्र रचकर  अमानत में खयानत कर संस्था एवं शासन को करोड़ों की चपत लगाने वाले छिंदवाड़ा स्थित इवेंजलिकल लूथरन चर्च इन मप्र कंपाउंड के गवर्निंग बॉडी मेंबर्स  के खिलाफ आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने शिकंजा कसते हुए विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।

क्या है मामला

ईओडब्ल्यू एसपी आरडी भारद्वाज ने बताया कि आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ मुख्यालय भोपाल को शिकायत की गई थी।  अनावेदक छिंदवाड़ा स्थित इवेंजलिकल लूथरन चर्च इन मप्र कंपाउंड के गवर्निंग बॉडी मेंबर्स द्वारा गवर्निंग बॉडी मेंबर्स द्वारा करोड़ों रुपये के गबन धोखाधड़ी करने के आरोप लगाये गये थे।  जांच आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ इकाई जबलपुर में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक स्वणजीत सिंह धामी द्वारा की गई थी। संस्था एवं शासन को 1,11,95,000 रुपये राशि की हानि कारित दस्तावेजी साक्ष्य के आधार पर प्रमाणित पाये जाने पर विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

इन पर दर्ज हुआ मामला

ईओडब्ल्यू ने  तत्कालीन बिशप इमानुअल पंचू इवेंजलिकल लूथरन चर्च इन मप्र, अनिल मैथ्यूज पूर्व सदस्य गर्वनिंग बॉडी इवेंजलिकल लूथरन चर्च इन मप्र, अनिल मार्टिन, आर्च बिशप (आर्चडीकन) इवेंजलिकल लूथरन चर्च इन मप्र,  ब्रजेश नितिन सहाय, सचिव, इवेंजलिकल लूथरन चर्च इन मप्र, कमलकांत राठी उर्फ निरंजन राठी पिता तुलसी राम राठी निवासी टी.व्ही. टावर के पास, कुकड़ा जगत, तहसील जिला छिंदवाड़ा, अशोक चौकसे, हेड ट्रेजरार इवेंजलिकल लूथरन चर्च इन मप्र, कंपांउड छिंदवाड़ा  के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

 

Next Post

युवा कांग्रेस ने हनुमानताल थाना घेरा  बिगड़ती कानून व्यवस्था का विरोध

Thu May 16 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email जबलपुर। बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में युवा कांग्रेस ने हनुमानताल थाने का घेराव किया। संगठन के अध्यक्ष विजय रजक के नेतृत्व में सैकड़ो पदाधिकारीयो की मौजूदगी में पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंप कर पुलिस के […]

You May Like