मोदी ने त्रिनिदाद व टोबैगो के राष्ट्रपति से की मुलाकात

पोर्ट आफ स्पेन/नयी दिल्ली (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने त्रिनिदाद और टोबैगो की अपनी दो दिन की यात्रा के दूसरे दिन यहां राष्ट्रपति भवन में त्रिनिदाद एवं टोबैगो गणराज्य की राष्ट्रपति क्रिस्टीन कार्ला कंगालू से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति कंगालू को भारत आने का निमंत्रण दिया।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक पोस्ट में कहा कि दोनों नेताओं के बीच गर्मजोशी से भरी इस भेंट में दोनों देशों के बीच गहरी मित्रता की पुष्टि हुई।

प्रधानमंत्री ने उन्हें तथा उनके प्रतिनिधिमंडल को दिए गए शानदार आतिथ्य के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा ‘ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एवं टोबैगो’ प्रदान किए जाने के लिए अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करते हुए इसे भारत के 1.4 अरब लोगों का सम्मान बताया।

श्री मोदी ने राष्ट्रपति कंगालू को इस वर्ष प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार प्राप्त करने पर बधाई दी तथा उनकी विशिष्ट सार्वजनिक सेवा के लिए उनकी सराहना की।

राष्ट्रपति कंगालू ने भारत के लिए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व तथा दूरदृष्टि की सराहना की।

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच मजबूत जन-जन संबंधों पर अपने विचार प्रकट किये।

प्रधानमंत्री ने दक्षिणी देशों की भागीदारी को बढ़ाने के लिए त्रिनिदाद एवं टोबैगो तथा कैरीकॉम को भारत के निरंतर समर्थन को दोहराया।

 

Next Post

प्रमाणसागर महाराज का चातुर्मास भोपाल में होगा

Sat Jul 5 , 2025
भोपाल, (वार्ता) देश विदेश में अपने भक्तों के बीच विख्यात दिगंबर जैन मुनि प्रमाणसागर महाराज का वर्षाकालीन चातुर्मास इस वर्ष भोपाल में होगा। मुनि संघ प्रवक्ता अविनाश जैन ने आज यहां बताया कि श्री प्रमाणसागर महाराज का चातुर्मास यहां अवधपुरी क्षेत्र में विद्याप्रमाण गुरुकुलम और विद्यासागर प्रबंधकीय संस्थान के परिसर […]

You May Like