सपा ने डूबते जहाज से गठबंधन कियाः यादव

भोपाल, 14 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) ने डूबते जहाज से गठबंधन किया है।

भाजपा की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार डाॅ यादव उत्तर प्रदेश के हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के महोबा जिले के चरखारी विधानसभा के पनवाड़ी में भाजपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह चंदेल के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि सपा ने डूबते जहाज से गठबंधन किया है। गठबंधन करना ही है तो चलती हुई गाडी से करो। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने भगवान श्रीराम और श्री कृष्ण को स्कूल और कॉलेज के पाठ्यक्रम में शामिल कर छात्रों को पढ़ा रही है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा उपस्थित थे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सनातन की ध्वजा को पूरी दुनिया में फहरा रहे हैं। मध्यप्रदेश सरकार भी भगवान श्रीकृष्ण और भगवान श्रीराम से जुड़े स्थानों को तीर्थ स्थल के रूप में विकसित करने जा रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीते दस वर्षों में वैश्विक स्तर पर भारत का मान-सम्मान बढ़ाने का कार्य किया है। श्री मोदी हर गरीब के जीवन को बदलने का कार्य कर रहे हैं वहीं हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल क्षेत्र की जनता के विकास और कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। श्री मोदी भ्रष्टाचार और आतंकवाद मुक्त भारत बना रहे हैं।

Next Post

उत्तराखंड के पंतनगर एयरपोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी

Tue May 14 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email रुद्रपुर/नैनीताल, 14 मई (वार्ता) दिल्ली में स्कूलों के बाद उत्तराखंड के पंतनगर में एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। एजेंसियां अलर्ट पर हैं। एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बम निरोधक दस्ता बुलाकर […]

You May Like