इंदौर, 24 जून (वार्ता) स्थानीय सर्राफा बाजार में सोना 800 रुपये प्रति 10 ग्राम तथा चांदी के भाव में 600 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट हुई। आज चांदी सिक्का मजबूत बना रहा।
विदेशी बाजार में सोना 3119 डालर व चांदी 3611 सेंट प्रति औंस बिकी। उल्लेखनीय है कि सोना- चांदी के भाव में देर रात तक फेरबदल होता रहता है।
सोना 97850 रुपये प्रति 10 ग्राम।
चांदी 105000 रुपये प्रति किलोग्राम।
चांदी सिक्का 1150 रुपये प्रति नग।
