मूंदी से अटैचमेंट याद कर भावुक हो गए शिवराज

 

नवभारत न्यूज

खंडवा। एक्स सीएम शिवराज चौहान मूंदी पहुंचे। उनके पुराने दौरों को याद कर भावुक हो गए। मूंदी से लगाव पर उन्होंने कहा, दिलों का रिश्ता पदों से नहीं होता। खेती को फ ायदे का धंधा बनाया। सिंचाई योजनाओं को प्राथमिकता दी। जनहित के काम आगे बढ़ाए। नर्मदा का पानी मालवा निमाड़ में पहुंचाया। कन्यादान योजना एवं लाड़ली बहनों की योजना को हमने लागू किया। आने वाले समय में बहनों को लखपति बनाना है। यह टारगेट हम सबको देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिया है।

मून्दी में जायसवाल धर्मशाला पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान पहुंचे थे। उन्होंने कहा, केन्द्र शासन कई योजनाओं का लाभ मिल रहा है। कांग्रेस की बुद्धि पर मंथरा बैठ गई है। कांग्रेस ने राम मंदिर का आंमंत्रण ठुकराया। अब हमें कांग्रेस पार्टी को ठुकराना है। कांग्रेस भारत को खत्म करना चाहती है। कांग्रेस के पास नेता नहीं हैं। ऐसे में देश कौन चलाएगा?

खंडवा लोकसभा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटील के पक्ष में शिवराजसिंह चौहान मूंदी पहुंचे थे। मांधाता विधायक नारायण पटेल के बारे में कहा कि समय रहते ये कांग्रेस छोडक़र भाजपा में आए। क्षेत्र में करोड़ों की योजना का लोकार्पण हुआ।

विधायक नारायण पटेल ने विकास कार्यों के लिए जो सौगातें मांधाता को दीं, उसकी सराहना की। उन्होंने कहा कि मोहन यादव के द्वारा जो कार्य किए जा रहे हंै। जो योजनाएं लाई जा रही हंै, उसकी भी सराहना की।

पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मंच पर नगर परिषद अध्यक्ष ज्योतिबाला राठौर, सांसद प्रतिनिधी चंद्रमोहन राठौर. संतोष राठौर. देवेन्द्र वर्मा एवं कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सूरजपालसिंह सोलंकी ने किया।

Next Post

आयशर ने बाइक चालक को मारी टक्कर घर इकलौता चिराग बुझा,दो घायल

Thu May 9 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नवभारत न्यूज खंडवा। शहर में सडक़ हादसे रूकने का नाम नहीं ले रहे है। गुरूवार को नागचून रोड पर एक तेज रफ्तार आयशर वाहन ने बाइक चालक को टक्कर मार दी। घटना मोघट थाना क्षेत्र की है। […]

You May Like