महाशिवरात्रि पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भगवान महाकाल की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री ने की प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की मंगल कामना

उज्जैन:महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सपत्नीक श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने भगवान महादेव के संसार में एकमात्र दक्षिण मुखी ज्योतिर्लिंग की पूजा अर्चना कर प्रदेश के विकास और प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की मंगल कामना की।

मंदिर में श्री संजय गुरु, श्री आकाश गुरु, श्री आशीष पुजारी ने विधि विधान से पूजा संपन्न कराई। इस अवसर पर विधायक श्री अनिल जैन , श्री संजय अग्रवाल, श्री जगदीश पांचाल, श्री मुकेश यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें।

Next Post

राजमाता माधवी राजे सिंधिया एम्स में भर्ती

Fri Mar 8 , 2024
ग्वालियर: राजमाता माधवी राजे सिंधिया को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है। वह आईसीयू में भर्ती है और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट दिया गया है। 70 वर्षीय माधवी राजे सिंधिया काफी समय से बीमार थीं। वर्ष 2020 में आई कोरोना की पहली लहर में ही वह […]

You May Like